क्षेत्रीय
07-Sep-2024
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। दिगंबर जैन धर्म के पर्वराज पर्यूषण पर्व ऋषि पंचमी से प्रांरंभ हो रहै है।श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर मंदिर मोरक्षली चौक में जैन समाज द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। समाज के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दसलक्षण धर्म के पालन करने का इस पर्व का विशेष महत्व होता है। जैन धर्म अनुरागी बंधुओं द्वारा 10 दिनों में निर्जरा उपवास एकासन आदि कर विशेष आराधना की जाती है।। कर्मों की निर्जरा करने के इस पर्व को जैन समाज संयम के साथ पूर्ण करती है। इसी क्रम में सांगानेर संस्थान,जयपुर के पंडित पंकज जी के सानिध्य में 10 दिवसीय पर्व पर मंदिर जी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पर्व के इन दिनों में प्रातः अभिषेक शांति धारा उपरांत दसलक्षण विधान का आयोजन किया जाएगा दोपहर में शिवर लगाया जाएगा। शाम को आरती,प्रवचन भजन संध्या भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।जैन समाज द्वारा इस पर्व पर दस धर्म उत्तम क्षमा ,मार्दव,आर्जव सत्य सोच तप त्याग आकिंचन ब्रह्मचर्य का नियम से पालन किया जाता है।। पर्यूषण पर्व के इन दिनों में विशेष पुण्य अर्जित कर कर्मों की निर्जरा की जाती है। राजीव अग्रवाल/07/09/2024