07-Sep-2024
...


- कानूनी तौर पर ये मामला तस्करी का -किसानों को नुकसान ना हो इसलिए चीन से आयात पर है प्रतिबंध राजकोट (ईएमएस)| जिले के गोंडल मार्केट यार्ड में चीन के प्रतिबंधित लहसून के 30 जितने कट्टे मिलने से हड़कंप मच गया| देश के किसानों को नुकसान ना हो इसके लिए चीन के लहसून के आयात पर प्रतिबंध है| इसके बावजूद गोंडल मार्केट यार्ड में करीब 600 से 700 किलो चीन का लहसून मिलने की घटना सामने आने के बाद इसे किसने भेजा और किसने मंगाया? इसकी जांच शुरू कर दी गई| साथ ही मार्केट यार्ड ने राज्य सरकार और केन्द्र सरकार से जानकारी साझा करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है| राजकोट जिले के गोंडल मार्केटिंग यार्ड से हर दिन दो हजार कट्टे लहसुन की आय होती है| यार्ड में मिले चीनी लहसुन को शेड नंबर 10 में उतारा गया था| व्यापारियों की नजर जब इन 30 कट्टे चाइनीज लहसुन पर पड़ी तो उन्होंने यार्ड कर्मचारियों को इसकी सूचना दी|। यार्ड के व्यापारी बताया कि आज यार्ड में लहसुन की आय के दौरान लगभग 30 कट्टा जिसमें लगभग 600 से 700 किलो चीनी लहसुन मिला है| यह चाइनीज लहसुन कहां से आया और किसने मंगवाया यह जांच का विषय है। फिलहाल इसकी जानकारी यार्ड अधिकारियों को दे दी और इसके लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। यार्ड के अधिकारी इस मामले में गुजरात स्तर पर बात करेंगे| व्यापारी ने बताया कि भारत में चीनी लहसुन के आने से किसानों को काफी नुकसान होता है| चीन का लहसुन लगभग 2006 से भारत में प्रतिबंधित है। यह तस्करी का सामान है जिसके बारे में हमें पता चला है और हमने अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस संदर्भ में गोंडल मार्केटिंग यार्ड के अध्यक्ष अल्पेशभाई धोलरिया ने कहा कि व्यापारियों का मानना है कि यार्ड के अंदर चीनी लहसुन आ गया है| यहां के व्यापारियों के पास अनुभव है और वे लहसुन को हीरे से बेहतर जानते हैं। कानूनी तौर पर ये मामला तस्करी का है, क्योंकि भारत के अंदर लहसुन पर चीन का प्रतिबंध है और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर उचित निर्णय कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए| इस बारे में राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पेशकश कर जहां भी यह लहसुन भारत में लाया जा रहा है उसे तुरंत रोकने की मांग करेंगे। क्योंकि यह मार्केटिंग यार्ड किसानों का मार्केटिंग यार्ड है| किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हमारे व्यापारियों की भावना और मांग सही है। क्योंकि ये मांग उनकी नहीं बल्कि राज्य के किसानों की है| मार्केटिंग यार्ड ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है| यह चीनी लहसुन वाया उपलेटा से आया है। पूरे मामले की जांच कराई जायेगी और उसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ केन्द्र और राज्य सरकार से कार्यवाही की मांग करेंगे|