राष्ट्रीय
06-Sep-2024
...


राजस्थान में बारिश का 13 साल का रिकॉर्ड टूटा नई दिल्ली(ईएमएस)। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर आज सुबह लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ का आधा हिस्सा टूटकर सडक़ पर गिर गया। दोनों तरफ गाडिय़ों की लंबी कतारें लगी हैं। राजस्थान में बारिश के 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस मानसून सीजन, 1 जून से 5 सितंबर तक औसत 607.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पूरे सीजन में 435.6 मिमी बारिश होती है। इससे कई डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। इधर मध्य प्रदेश में 1 जून से 5 सितंबर तक 904.9 मिमी बारिश हुई। यह सालाना मानसून औसत से 10 प्रतिशत ज्यादा है। राज्य में सामान्य रूप से 823.9 मिमी बारिश होती है। आंध्र प्रदेश में पिछले हफ्ते से लगातार भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ है। विजयवाड़ा में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां सडक़ें और घर डूब गए हैं। राज्य में अब तक 17 लोगों की मौत हुई है। 6 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोडऩा पड़ा है। बाढ़ के कारण 3,973 किमी सडक़ें प्रभावित हुई हैं। केंद्र ने एनडीआरएफ की 30 टीमें और हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं। सेना की भी मदद ली जा रही है।