राज्य
06-Sep-2024
...


उज्जैन (ईएमएस)। आज घर घर विराजेंगे इको फ्रेंडली गणपति, नीलगंगा परिहार धर्मशाला के पास परिहार परिवार के सदस्यों द्वारा मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है साथ ही इको फ्रेंडली गणपति जी की स्थापना घर-घर करने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है, इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा नीलगंगा परिहार धर्मशाला के पास गणेश प्रतिमा की सुंदर-सुंदर प्रतिमाओं का अवलोकन करते हुए स्वयं अपने हाथों से प्रतिमाओं पर रंगों के माध्यम से गणेश प्रतिमाओं को श्रंगारित किया गया। साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं विराजित करने, घर-घर मिट्टी के गणेश प्रतिमाओं को विराजित करने हेतु कहा गया एवं घर पर ही मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को पानी में विसर्जित करते हुए गमले में सिंचित करने की अपील की गई। ईएमएस / 06 सितम्बर 2024