राज्य
06-Sep-2024
...


ब्यावर (ईएमएस)। यहां एक विशालकाय अजगर ने करीब 20 किलो वजनी नीलगाय के बछड़े को निगल लिया। निगलने के बाद अजगर झाड़ियों में छिप गया। आसपास मौजूद चारवाहों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। राजस्थान के ब्यावर जिले का यह मामला है। रायपुर उपखंड स्थित बर गांव स्थित शिकारबाड़ी के पीछे यह अजगर बैठा था। आसपास के ग्रामीण जब पशु चरा रहे थे तभी एक भैंस अनजाने में अजगर के करीब घास चरती पहुंच गई। अजगर खतरा महसूस होने पर भैंस पर हमलावर हो गया। भैंस वहां से भाग खड़ी हुई। यह घटना चरवाहे ने देखी तो मौके पर पहुंचे तो वहां एक विशालकाय अजगर झाड़ियों में बैठा हुआ था। चरवाहे ने शोर मचाकर सभी चरवाहों को सचेत किया। देखते-देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। सबके मन में एक ही विचार था कि आखिर इस अजगर ने किस जीव को निगला है? बाद में ग्रामीणों इसकी सूचना सेंदड़ा वन रेंज के अधिकारी राजेंद्र को दी। वन रेंज से स्नैक कैचर सुरेंद्र सिंह ब्यावर मौके पर पहुंचे। पवन सोनी/ईएमएस 06 सितंबर 2024