ज़रा हटके
27-Aug-2024
...


केनबरा (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया में वीकेंड पारा सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। जबकि वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में ठंड का मौसम है। सर्दी के मौसम में इस तरह का हीटवेव आना खतरनाक संकेत है। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग ने इसके लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि अगले एक हफ्ते तक ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्से में इसी तरह की गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक हाई प्रेशर सिस्टम बना है, जिसकी वजह से ये गर्मी आई है। अभी यह कुछ दिन तक रह सकती है। दुनिया लगातार गर्म हो रही है, ये कोई रहस्य है नहीं। साल 2024 सबसे गर्म साल में बदलने जा रहा है। इतिहास गवाह है कि पिछले साल भी यह रिकॉर्ड टूटा था। इस बार फिर टूटने वाला है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक चिंतित हैं कि सर्दी में अगर इतना ज्यादा तापमान होगा, तब गर्मियों में क्या होगा। पारा सामान्य से 15 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा ब्यूरो ऑफ मेटेरियोलॉजी के जानकार एंगस हाइंस ने कहा कि अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया के मध्य में और ऊपरी हिस्से में तापमान नए रिकॉर्ड बनाएगा। अधिकतम तापमान बहुत ज्यादा होगा। यह बेहद ही असामान्य घटना है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के फिट्जोरॉय क्रॉसिंग में रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया। टाउन्सविले से मेलबर्न तक पारा सामान्य से 2 से 12 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। हाइन्स ने कहा कि अभी अगस्त का महीना चल रहा है. फायर सीजन अभी शुरू ही नहीं हुआ। इसतरह के हालात रहे तब अगला सीजन खतरनाक होगा। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और तासमान सागर के ऊपर जटिल हाई प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इसकी वजह से आसमान एकदम साफ है। हवाएं उत्तर की तरफ चल रही है। यानी दक्षिण की तरफ गर्मी बढ़ रही है। आसमान साफ होने की वजह से सूरज की गर्मी सीधी पड़ रही है। इससे हवा नीचे आ रही है, जिससे गर्मी बढ़ती जा रही है। आशीष/ईएमएस 27 अगस्त 2024