राज्य
27-Jul-2024


गिरिडीह (ईएमएस)। गिरिडीह में सर जेसी बोस विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इससे संबंधित झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2024 में अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस का गिरिडीह से लगाव रहा था, इसलिए राज्य सरकार ने उनके नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया। गिरिडीह में होगा। गिरिडीह तथा कोडरमा के सभी कालेज इसके अधिकार क्षेत्र में आएंगे। इनमें गिरिडीह के पांच अंगीभूत, 10 संबद्ध, सात शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज तथा कोडरमा के दो अंगीभूत तथा नौ संबद्ध कालेज सम्मिलित हैं। अभी तक ये सभी कालेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अधिकार क्षेत्र में आते थे। गिरिडीह तथा कोडरमा जिला के लिए अलग विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने के पीछे तर्क दिया गया कि इन दोनों जिलों का उच्च शिक्षा में ग्रास इनरालमेंट रेशियाे क्रमश: 11.71 तथा 11.26 है, जो राष्ट्रीय एवं राज्य औसत से काफी कम है। राजेश कुमार/ ईएमएस/ 27 जुलाई 2024