क्षेत्रीय
27-Jul-2024
...


फिरोजावाद (ईएमएस) श्री गौशाला यमुना किनारे‌ पर एक एक वृक्ष गौ माता के नाम के अभियान का शुभारंभ शनिवार को वृक्षारोपण के साथ नगर निगम महापौर श्रीमती कामिनी राठौर और ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव आदि द्वारा किया गया। नवनिर्मित श्री गौशाला यमुना‌ किनारे सोफीपुर पर एक वृक्ष गौ माता के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर श्रीमती कामिनी राठौर ने कहा कि गौशाला में वृक्षारोपण करना‌ दो गुणा पुण्य का काम है।।गौमाता हमारे मानव जीवन‌ के लिए उपयोगी कल्याणकारी है तो वृक्ष भी प्रकृति संतुलन और संरक्षण के लिए जरूरी है। ‌ बहुत सौभाग्य का विषय है जो गौशाला में गौ माता के नाम वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरु हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख सदर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि जिस प्रकार गौ माता हमारे सनातन धर्म की धुरी मानी जाती है जिसकी दूध घी आदि से हमारे‌ बच्चों को पौष्टिकता मिलती है तो उसी प्रकार‌ वृक्षारोपण से भी प्रदूषण नियंत्रित होता है और‌ वृक्ष के संरक्षण में अनेकों जीवन को जीवनदान भी‌ मिलता है। एक वृक्ष गौ माता के नाम से पेड लगाने से यहां सैकड़ो गौ माता को जहां इस प्रकृति के संरक्षण का लाभ मिलेगा वहीं अनेक जीव भी इसके आश्रय में सुरक्षित संरक्षित रहेंगे। गौशाला में वृक्षारोपण करने से विशेष पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। गौ सेवा प्रमुख रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार से हम लोग गौ माता के संरक्षण और पालन पोषण पर ध्यान देते हैं हमारा दायित्व है कि हमे वृक्षों का भी संरक्षण‌ कर प्रकृति को संरक्षित करने का काम करे। कार्यक्रम संयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि ‌गौशाला में वृक्ष लगाकर सनातन संस्कृति को संरक्षित करने का संदेश दिया गया है सभी को वृक्ष लगाने और उनको संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का सचिव द्विजेन्द्र‌ मोहन शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष विष्णु बंसल, हनुमान प्रसाद गर्ग, रमाकांत उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र बहोरे, हिरदेश कुमार नायव तहसीलदार, सुनील शर्मा राकेश शर्मा पार्षद श्रीमती पूनम शर्मा, अनुपम शर्मा, राम लडैती‌ गुप्ता महामंत्री, उमाकांत पचौरी, दिनेश वशिष्ठ, डॉक्टर आनंद कुमार, अशोक शर्मा, विकास लहरी‌, सुनील वशिष्ठ, उमेश राठौर, संजय शर्मा, गुड्डा पहलवान, विवेक तिवारी, अश्विनी शर्मा, बृजेश वर्मा आदि लोग शामिल रहे।