व्यापार
27-Jul-2024
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। हाल ही में मोदी सरकार के बजट में सरकार ने सोने पर आयात शुल्क में कटौती की। जिसके बाद देश में गहनों के भावों में लगातार गिरावट आ रही है। इस सप्ताह एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 4804 रुपए की गिरावट देखी गई। वहीं चांदी में 8275 रुपए की गिरावट की गिरावट आई है। अब सोने की कीमत 68186 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं चांदी 81371 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। माना जा रहा है कि शुल्क में कमी होने से सोने के प्रति निवेशकों में आकर्षण और बढ़ेगा। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपए की मजबूती के साथ 70700 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 400 रुपए मजबूत होकर 84400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। इससे पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी सत्र में 19 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोना 73273 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 89300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सतीश मोरे/27जुलाई ---