क्षेत्रीय
27-Jul-2024
...


भोपाल(ईएमएस)। बिलखिरिया इलाके में रिश्तो को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहॉ हैवान बने सौतेले पिता ने 12 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय बच्ची की मां ने पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। मासूम अपनी मॉ के साथ उसके सौतेले पिता पास ग्राम पडरिया काछी में रहती है। आरोपी सौतेला पिता उस पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि बीती 4 जुलाई को बच्ची की मॉ काम के चलते घर से बाहर गई थी, और वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान हैवान बने सौतेले पिता ने बलपूर्वक उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बाद में आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। सौतेले पिता की धमकी से डरकर मासूम ने उसकी करतूत अपनी मां को भी नहीं बताई। लेकिन बच्ची का व्यवहार बदल गया और वह काफी गुमसुम रहने लगी। उसकी हालत देख जब मॉ ने उससे प्यार से पूछताछ की तब उसने सौतेले पिता की गंदी हरकत के बारे में सब बता दिया। मॉ उसे लेकर थाने पहुंची जहॉ पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर उसे हिरासत में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 27 जुलाई