राज्य
27-Jul-2024


नई दिल्ली (ईएमएस)। देहात क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान डेयरी संचालक की हत्या और लोगों के गुस्से की गाज डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव पर पड़ी। विवेक चंद यादव का तबादला कर दिया गया है। डीसीपी विवेक चंद यादव को एएसपी मुख्यालय बनाया गया है। उनके स्थान पर मुख्यालय से डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी को गाजियाबाद कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर भेजा गया है। मोदीनगर में हुए रामकुमार हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही पर लोगों ने कई घंटे तक विरोध किया था। गुस्साए लोग एसीपी को हटाने की मांग कर रहे थे। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक दारोगा और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। डीसीपी सिटी के मुताबिक दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर यूपी गेट से डासना तक तीन शिफ्ट में छह चीता मोबाइल की डयूटी लगाई गई। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे विजयनगर क्षेत्र में चेकिंग में दारोगा रामेश्वर सिंह और मुख्य आरक्षी राजीव कुमार कार्य ठीक से करते हुए नहीं पाए गए। एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित पाया गया। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली/ईएमएस/27/ जुलाई /2024