राज्य
26-Jul-2024


इन्दौर (ईएमएस)। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. झा के समर्पण भाव से प्रदेश में भाजपा संगठन को बहुत मजबूती मिली है। स्व. झा ने राज्यसभा के सदस्य होंने के नाते भी मध्यप्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी नेतत्व क्षमता को हमेशा याद रखा जायेगा। नगरीय विकास मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उमेश/पीएम/26 जुलाई 2024