राष्ट्रीय
26-Jul-2024


मुंबई (ईएमएस)। मुंबई के स्पा हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई के वर्ली के एक स्पा सेंटर में हिस्ट्रीशीटर गुरु वाघमारे उर्फ चुलबुल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले में अब तक 5 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि आमिर खान की गजनी फिल्म की तरह ही वाघमरे ने अपने शरीर पर संभावित दुश्मनों के नाम पहले ही गुदवा लिए थे। शव परीक्षण के दौरान हिस्ट्रीशीटर की जांघ पर 22 दुश्मनों के नाम लिखे पाए गए, एक अधिकारी ने ये खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि उसकी जांघ पर गुदे नामों में गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक स्पा मालिक संतोष शेरेकर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा दो कथित हमलावरों के साथ ही दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुबोध\२६\०७\२०२४