राज्य
26-Jul-2024


अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात सरकार ने राज्य में ठाकोर समाज के लिए उपयोग किए जाते एक शब्द पर प्रतिबंध लगा दिया है| सांसद भरतसिंह डाभी की इस संदर्भ में की गई पेशकश के बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने यह फैसला किया है| गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है| जिसमें ठाकोर समुदाय के लिए इस्तेमाल किए गए एक शब्द पर प्रतिबंध लगा दिया गया है| सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के इस पत्र में जहां भी इस प्रतिबंधित शब्द का जिक्र है, वहां यह स्पष्ट किया गया है कि ठाकोर समझा जाना चाहिए| यदि इस निषिद्ध शब्द का उल्लेख स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र या राजस्व रिकॉर्ड, पंचायत रिकॉर्ड और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में किया गया है, तो इसके बजाय इसे ठाकोर के रूप में संबोधित करने के लिए कहा गया है। राज्य सरकार द्वारा पत्र में आगे कहा गया है कि सभी प्रशासनिक विभागों और संचालक, विकास जाति कल्याण द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत सक्षम प्राधिकारियों सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी सरकार के इस निर्णय से अवगत हों और इसे सख्ती से लागू करें। सतीश/26 जुलाई