राज्य
26-Jul-2024
...


चंडीगढ़ (ईएमएस)। हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। मरीजों को डॉक्टरों की हड़ताल से परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। प्रदेश के 3 हजार सरकारी डॉक्टरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। हरियाणा सरकार ने हालात बिगड़ते देख मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए बुलाया है। मरीज डॉक्टरों के केबिन के बाहर लाइन लगाए खड़े है लेकिन डॉक्टर नहीं है। डॉक्टरों की है ये मांगें एसोसिएशन के अनुसार सर्विस में रहते पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) करने के लिए अब 1-1 करोड़ रुपये के 2 बांड भरने पड़ते हैं, जबकि, पहले यह राशि 50 लाख रुपए थी। उनकी मांग है कि पहले की तरह यह राशि 50 लाख रुपये की जाए। सीधी भर्ती न कर पदोन्नति के माध्यम से सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) बनाए जाएं। डॉक्टरों की एक और मांग है कि वर्तमान में 5, 10, 15 साल में एश्योर करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) दिया जाता है। हिसार के सरकारी अस्पताल में भी डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इमरजेंसी सेवाएं ठप रहीं। मरीजों को अस्पतालों में भटकना पड़ा। सरकार ने हालात बिगड़ते देख मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए बुलाया है। आशीष दुबे / 26 जुलाई 2024