क्षेत्रीय
26-Jul-2024
...


पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा इंदौर (ईएमएस)। हातोद तहसील के ग्राम पाल कांकरिया मैं किसानों ने जमीन अधिग्रहण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इंदौर बुधनी रेलवे लाइन के लिए यहां की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। इस अधिग्रहण से प्रभावित सैकड़ो किसानों ने गुरुवार को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रदर्शन किया। रेलवे द्वारा अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों मे नाराजी है। किसानों ने अपने प्रदर्शन मे कहा, हम झुकने वाले नहीं हैं। सरकार चाहे तो हम लोंगो को फांसी पर चढ़ा दे। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। उग्र प्रदर्शन होने पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। किसानों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्रशासन ने किसानों की खड़ी फसल को भी नष्ट किया है। इससे किसानों में भारी नाराजी थी। किसानो की यह नाराजी मुआवजे को लेकर है। उल्लेखनीय रेलवे, इंदौर से बुदनी तक नई रेल लाइन का काम शुरू करने जा रहा है। नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहित की जा रही है। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। एसजे/ 26 जुलाई /2024