खेल
26-Jul-2024
...


पेरिस (ईएमएस)। सर्च इंजन गूगल ने पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए एक डूडल बनाया है। गूगल ने पेरिस में 100 साल बाद ओलंपिक खेलों की वापसी हो देखते हुए ही अपने डूडल को इन खेलों को समर्पित किया है। इसलिए गूगल पर सर्च के दौरान उसके लोगो की जगह पर ये खेलों का डूडल नजर आयेगा। इसलिए आज जब आप गूगल पर जाएंगे तो सामने सबसे पहले एक एनिमिटेड ग्राफिक्स दिखाई देगा। जिसमें नदी में कुछ पक्षी तैर रहे हैं। वहीं जब आप माउस के कर्सर को इस डूडल पर ले जाएंगे तो उस पर लिखा आएगा पेरिस गेम्स बिगिन्स । गूगल पूरी दुनिया में होने वाले घटनाक्रम पर नजर रखता है और उसी के अनुसार अपना डडूल भी बनाता है। ओलंपिक खेल चार साल में होते हैं। इसलिए इन पर पूरी दुनिया की नजरें रहती हैं। ऐसे में गूगल भी इसका जश्न मनाने में पीछे नहीं है। ये ओलंपिक खेल 11 अगस्त तक चलेंगे। इस दौरान दुनिया भर के हजारों खिलाड़ी इन खेलों में अपने कौशल के बल पर पदक जीतने का प्रयास करेंगे। गिरजा/ईएमएस 26 जुलाई 2024