राज्य
25-Jul-2024
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर २५ जुलाई गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। हाथो में तिरंगा लेते हुए भाजपाई भारत माता के जयकारे लगाते हुए पेंटीनाका चौक सदर से शिवाजी ग्राउंड पहुंचे, जहां केंटोंमेंट बोर्ड मेमोरियल चौक पर यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा में कैंट क्षेत्र विधायक अशोक रोहणी, विधायक अभिलाष पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पंकज दुबे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र िंसह, मनीष अग्रहरि, जय रोहाणी, पार्षद रजनी साहू, अनिकेत पाठक सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। सुनील // मोनिका // २५ जुलाई २०२४ // ५.५८