क्षेत्रीय
24-Jul-2024
...


पति की हत्या के बाद उसके दोस्त के साथ लिवइन में रह रही थी महिला विवाहित और महिला के पति की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह भी था मृतक, भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाना इलाके में स्थित बोट क्लब पंप हाउस के पास एक महिला और पुरुष ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी पुलिस को उस समय लगी जब यहॉ मार्निंग वॉक करने आये लोगो की नजर तालाब के पानी में उतराते हुए दोनों के शवो पर पड़ी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के  शव को तालाब से बाहर निकालकर पीएम के लिये भेज दिया है। आत्महत्या करने वाली महिला और पुरुष लिव इन में रह रहे थे। पुरुष महिला के पति का दोस्त था, उसके पति की इसी साल 23 जनवरी को सागर में हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मृतक दोस्त भी साथ था, जो इस हत्याकांड का चश्मदीद गवाह भी था। इसके बाद से पति के दोस्त की विधवा महिला से नजदीकियां बढ़ गई थी, और वह उसके साथ रह रही थी। हालांकि दोहरी खुदकुशी के मामले में सही कारणो का पता नहीं चल सका है, जिसकी पुलिस जॉच कर रही है। एएसआई जगदीश परमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे लोगो ने तालाब किनारे पुरुष के जुते और महिला की चप्पल,दुपट्टा रखा देखा था, आसपास देखने पर उन्हें एक महिला का शव पानी में नजर आया। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास सर्चिंग की तो उसे थोड़ी दूरी पर ही एक पुरुष का शव भी पानी में नजर आया। निगम के गोताखोर शेख आसिफ और फैज उल्लाह की मदद से दोनो के शवो का पानी से बाहर निकलवाया। आगे की छानबनी के दौरान पुलिस ने पंप हाउस के सामने खड़ी महिला के दो पहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उस की पहचान प्रिया साहू (32) पत्नी स्वर्गीय दशरथ साहू के रूप में की। वहीं पुरुष की पहचान दुर्गेश सोनी (32) निवासी सतना के रूप में हुई। लोगो ने पुलिस को बताया कि दोनों एक ही वाहन से तालाब पर आये थे, पहले महिला ने तालाब में छलांग लगाई, उसके बाद पुरुष भी कूद गया था। घटनास्थल की जॉच के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाते हुए शवो को पीएम के लिये मर्चुरी रवाना करते हुए दोनो के परिवार वालो को हादसे की सूचना दे दी। · महिला के पति का दोस्त था, मृतक, हत्या के बाद आए थे एक दूसरे के करीब पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गेश सोनी मूल रूप से सतना का रहने वाला था। पूर्व में वह सागर में एक ज्वेलरी शॉप पर काम करता था। उसकी प्रिया के पति दशरथ से दोस्ती थी। इसी साल 23 जनवरी को दशरथ साहू और उसकी पत्नी प्रिया साहू उससे मिलने सागर गये थे। तीनो कार से बहेरिया के बड़े शंकरजी मंदिर में दर्शन करने गए। बाद में तीनो ने रात करीब 10.15 बजे बहेरिया चौराहे पर जलसा होटल में खाना खाया। होटल से निकलने के बाद थोड़ी दूर जाने पर बहेरिया पंचायत भवन के पास कार खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे दो युवक उनके पास आए गाली-गलौज करने लगे। दुर्गेश और दशरथ ने कार से उतरकर उनका विरोध किया। इसी बीच आरोपियो के दो साथी और वहॉ आ गए। चारों ने उनके साथ जमकर लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट में प्रिया के चेहरे पर भी चोट आई थी, वहीं दशरथ के मुंह और सिर पर गंभीर चोटें थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहॉ से दशरथ को भोपाल रेफर किया गया। यहॉ उपचार के दौरान दशरथ की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाते हुए चारो आरोपियों प्रिंस पिता सोमराज ठाकुर निवासी लक्ष्मीनगर, समीर उर्फ बलवीर पाल निवासी खजुराहो, श्रीपाल भदौरिया निवासी तुलसीनगर और सचिन पटेल निवासी सानौधा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह मामला कोर्ट में विचारधीन है, इस हत्याकांड में दुर्गेश चख्मदीद गवाह था। · पति की मौत के बाद करीब आ गए थे दोनो प्रिया भोपाल में सिलाई का काम करती थी, उसका 13 साल का बेटा भी है। बताया जाता है, कि दुर्गेश सोनी भी विवाहित था। दशरथ की हत्या के बाद प्रिया के विधवा होने पर उसे उससे काफी सहानुभूति हो गई थी, और हत्याकांड में गवाह होने के कारण लगातार मिलने जुलने के कारण वह दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। सुत्रो का कहना है कि दोनो बाग सेवनिया के विश्वकर्मा नगर में बीते कई महीनो से लिवइन में रह रहे थे। शुरुआती बातचीत में दुर्गेश के परिवार वालो ने पुलिस को बताया है की दुर्गेश गांव आया था, और 7 जुलाई को सागर जाने का कहकर निकला था। सागर में प्रिया के पति के मर्डर केस में दुर्गेश की गवाही होनी थी। लेकिन वह भोपाल कब आ गया इसकी जानकारी उन्हें नही है। उसके परिवार वाले सतना से भोपाल के लिये निकल गए है। अधकिारियो का कहना है की शुरुआती जॉच में मामला दोहरी आत्महत्या का नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही खुलासा करने की बात कह रही है। जुनेद / 24 जुलाई