खेल
24-Jul-2024
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। 26 जुलाई से होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों में दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। ओलंपिक में पदक कितना मायने रखता है इसका अंदाजा इसी से होता है कि इसमें भाग ले रहे खिलाड़ियों पर जीत के बाद इनामों की बारिश हो जाती है और वे रातों रात स्टार बन जाते हैं। सभी देश अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करने इनामों की भी घोषणा करती है। इस बार सबसे अधिक इनाम की घोषणा सर्बिया सरकार ने की है। विजेता को रिकॉर्ड 2.15 लाख डॉलर करीब 1.79 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। ये ओलिम्पिक इतिहास में किसी एथलीट को उसके देश की सरकार की ओर से दी जाने वाली सबसे बड़ी राशि है। सर्बिया के अलावा मलेशिया और मोरक्को ने भी स्वर्ण पदक विजेता को करीब 2 लाख डॉलर करीब 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं भारत ने सभी स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए 75 लाख रुपए के पुरस्कर की घोषणा की है। हैरानी की बात है कि अमेरिका ने 61 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। सबसे अधिक इनाम की घोषणा करने वाले सर्बिया का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। उन्होंने अब तक के ओलंपिकों में कुल 24 पदक ही जीते हैं जिनमें 6 स्वर्ण , 7 रजत और , 11 कांस्य शामिल हैं। वहीं भारत सरकार की ओर से स्वर्ण विजेता को 75 लाख, रजत विजेता को 50 लाख जबकि कांस्य पदक विजेता को 30 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। गिरजा/ईएमएस 24 जुलाई 2024