लेख
24-Jul-2024
...


शुभ संवत 2081 शाके 1946, सौम्य गोष्ठ, श्रावण कृष्ण पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमी तिथि चौथ/पंचमी, गुरुवासरे, पू.मा. नक्षत्रे, शोभन योगे, कौलव करणे, मीन की चंद्रमा, मीन रात्रि दिनांक 2/46 तक यायी जय योग रा. 8/29 तक पंचक प्रारंभ त्रिपुस्कर योग तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, धनी-मानी, खेती में पटु तथा धार्मिक कार्य में निपुर्ण होगा। मेष राशि Š- धन लाभ होगा, योजना फलीभूत होगी, कार्य कुशलता से संतोष व कार्य अवश्य बनेंगे। &वृष राशि Š- मनोबल संवेदनशील रहेगी, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा तथा लाभ होगा। मिथुन राशि Š- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि अवश्य होगी, कार्य पर ध्यान दें। कर्क राशि Š- मनोवृत्ति संवेदनशील रहेगी, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, समय का ध्यान रखें। सिंह राशि Š- धन लाभ, आशानुकूल सफलता से संतोष होगा, व्यवसायिक कार्य बनेंगे ध्यान दें। कन्या राशि Š- इष्ट मित्र से मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि होगी, सोचे कार्य समय पर बनेंगे। तुला राशि Š- कुटुम्ब की समस्याओं में धन का व्यर्थ व्यय होगा, मानसिक कठिनाई होगी, धैर्य रखें। वृश्चिक राशि Š- आर्थिक योजना पूर्ण होगी, सफलता के साधन बनेंगे, इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा। धनु राशि Š- धन लाभ, अधिकारियों से मेल-मिलाप, परिश्रम से कार्य पूर्ण होंगे ध्यान दें। मकर राशि Š- कार्यवृत्ति में सुधार होगा, स्थिति नियंत्रण में रहेगी, स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा। कुंभ राशि Š- विशेष कार्य स्थगित रखें, मानसिक विभ्रम तथा उद्विघ्नता की स्थिति बनेगी। मीन राशि Š- प्रयत्न सफल होगा तथा इष्ट मित्र सहायक रहेगा, दैनिक कार्यगति अनुकूल होगी। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका