लेख
23-Jul-2024
...


शुभ संवत 2081 शाके 1946, सौम्य गोष्ठ, श्रावण कृष्ण पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमी तिथि तीज, बुधवासरे, शत भिषा नक्षत्रे, सौभाग्य योगे, वव करणे, कुंभ की चंद्रमा, भद्रा दिन के 10/16 तक, संकटी गणेश चौथ क्रत, चंद्रोदय रा. 9/13 तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, जिद्दी-हठी, बाडी मेकर, लकड़ी का व्यापारी, लकड़ी का ठेकेदार तथा आरा मशीन वाला, लकड़ी का कार्य करने वाला होगा। मेष राशि Š- मन में अशांति रहेगी, परेशानी से अवश्य बचिये, कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी ध्यान दें। &वृष राशि Š- संवेदनशील होने से बचिये नहीं तो आपको पछताना पड़ेगा, कार्य रुकेंगे, धैर्य रखकर कार्य करें। मिथुन राशि Š- मानसिक कार्य में सफलता से संतोष होगा, धन का लाभ होगा, बिगड़े कार्य बन जायेंगे। कर्क राशि Š- उत्तम कार्य बनेंगे, अधिकारियों के सहयोग से कार्य निपटा लें, कार्य पर ध्यान अवश्य दें। सिंह राशि Š- व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहेगी, स्थिति पूर्ण नियंत्रण में रहेगी, समय का ध्यान रखें। कन्या राशि Š- सामाजिक कार्य में प्रभुत्व वृद्धि होगी, धन लाभ, आशानुकूल सफलता से हर्ष होगा। तुला राशि Š- अधिकारी वर्ग से विशेष सफलता फलप्रद होगी, रुके कार्य बनेंगे ध्यान दें। वृश्चिक राशि Š- धन लाभ होगा, कार्य कुशलता से संतोष होगा, पराक्रम एवं समृद्धि के योग बनेंगे। धनु राशि Š- स्त्री शरीर कष्ट, चिन्ता, विवादग्रस्त होने से बचें, रुके कार्य बनने के योग हैं ध्यान दें। मकर राशि Š- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, दैनिक कार्यगति में सफलता अवश्य मिलेगी। कुंभ राशि Š- कार्य व्यवसाय में उत्तेजना, धन का लाभ होगा, शक्ति शिथिल होगी, धैर्य रखें। मीन राशि Š- अधिकारी वर्ग का समर्थन फलप्रद होगा, कार्य प्रतिष्ठा बढ़ेगी, समय पर कार्य करें। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका