राष्ट्रीय
22-Jul-2024
...


-शौर्य चक्र से सम्मानित वीडीसी पुरुषोत्तम के घर पर भी हमला, एक आतंकी हुआ ढेर जम्मू(ईएमएस)। राजौरी जिले में शौर्य चक्र से सम्मानित वीडीसी पुरुषोत्तम के घर पर हमला हुआ है। सुबह-सुबह आतंकवादियों ने वीडीसी पुरुषोत्तम लाल के घर के पास सेना के कैंप पर ग्रेनेड फेंक दिया था। इसके बाद यहां पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में एक वीडीसी सदस्य और एक जवान घायल हो गया है। यह वास्तव में शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता पुरुषोत्तम लाल पर हमला था। इस हमले में एक आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आई है। हमले में एक जवान घायल हुआ है। अभी फायरिंग जारी है। बताते हैं कि राजौरी जिले के सुदूर गांव खवास में सेना पिकेट पर आतंकी हमले को विफल कर दिया गया है। हमले में एक जवान घायल हुआ है। हमले में एक सेना का जवान और एक वीडीसी सदस्य घायल हो गया है। वीरेन्द्र विश्वकर्मा/ईएमएस 22 जुलाई 2024