ज़रा हटके
21-Jul-2024
...


-सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल लंदन (ईएमएस)। क्या आपने कभी 7 फीट लंबी लड़की के 3 फुटिए बॉयफ्रेंड के बारे में सुना है? यकीनन, नहीं सुना होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर इससे उलट एक वीडियो वायरल हो रहा है। 3 फीट लंबे एक शख्स ने खुद को किंग करार दिया है, तो अपने से लगभग 7 फीट लंबी लड़की को क्वीन बताया है। दोनों के डांस करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि 3 फीट लंबे गैब्रिएल पिमेंटल अपने से काफी लंबी मैरी टेमारा के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कोजी हो रहे हैं और गले भी लगा रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। ऐसा लगता है मानो ये अपने रिश्ते से बेहद खुश हैं। इस वीडियो को गैब्रिएल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं, मैरी ने भी गैब्रिएल के साथ कई वीडियोज अपलोड किए हैं। एक वीडियो में उन्होंने अपने बाल लहराते हुए लिखा है कि जब आपके बाल आपके बॉयफ्रेंड से लंबे हों। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी धूम मचा रही है।इनकी जोड़ी जब भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती है, वैसे ही वो वायरल हो जाते हैं। ये वीडियो भी लोगों को खूब भा रहा है। महज 2 दिन के अंदर ही इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है, तो 38 हजार से ज्यादा ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो का कैप्शन है, ‘छोटे राजा की लंबी रानी। अपनी धुन में हैं मस्त।’ बता दें कि इंस्टाग्राम पर जहां गैब्रिएल को 23 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, वहीं मैरी के 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनके वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं, तो कुछ लोग इनकी जोड़ी का मजाक भी उड़ाते हैं। इस वीडियो पर भी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कमेंट किया है।लिजेट नाम की यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मुझे इनकी जोड़ी को देखकर जलन हो रही है। वहीं, फ्रांसिस्को फ्लोर ने लिखा है कि भाग्यशाली आदमी, मुझे भी ऐसी ही महिला की जरूरत है। फैबियन नाम के यूजर ने लिखा है कि इन्हें इतनी खूबसूरत और लंबी लड़की मिल गई और एक हम हैं जिसे डेट पर ले जाने के लिए भी कोई लड़की नहीं मिली। एक अन्य यूजर को इनकी जोड़ी पर भरोसा ही नहीं हुआ। उसने कमेंट किया है कि क्या यह वास्तव में असली जोड़ी है? मैं ऐसा इसलिए पूछ रहा हूं, क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर फर्जी रिश्तों की भरमार है। सुदामा/ईएमएस 21 जुलाई 2024