ज़रा हटके
19-Jul-2024
...


-इंजेक्शन में लेता था कोबरा का जहर न्यूयार्क (ईएमएस) । अमेरिका के एक शख्स को एक-दो नहीं कुल 172 बार सांपों ने काटा, इसके बाद भी वह बच गया और 100 साल तक जीया। इस शख्स को अमेरिका में स्नैक मैन के नाम से जाना गया। इस शख्स का नाम बिल हास्ट था। बिल हास्ट की आधिकारिक साइट कहती हैं उन्हें जिंदगीभर में करीब 172 सांपों ने काटा। हालांकि ये साइट ये भी कहती है कि ये संख्या एक अनुमान है, क्योंकि उन्होंने कभी भी वयस्क या किशोर सांपों के खरोंच, काटने या एक नुकीले इंजेक्शन को गिनती में नहीं गिना। हास्ट ने बाद में फ्लोरिडा में एक मियामी सर्पेटेरियम बनाया, जिसमें हर नस्ल और खतरनाक सांप थे। इसमें वह वहां आने वाले लोगों के लिए शो आयोजित करते थे। असल में उसका मुख्य व्यवसाय सांप के काटने के खिलाफ दवा बनाने के लिए कच्चे जहर का उत्पादन करना था। 1990 के दशक तक वह हर साल दवा प्रयोगशालाओं को जहर के 36,000 नमूने उपलब्ध कराते थे। एक समय में बिल हास्ट के पास 10,000 से ज़्यादा दुनियाभर के सांप थे, जिसमें समुद्री, अफ़्रीकी, कॉटनमाउथ, रैटलस्नेक, कोबरा, क्रेट, ग्रीन माम्बा, टाइगर स्नेक और वाइपर सहित तमाम जहरीली प्रजातियां थीं। बिल होस्ट को उनकी जिंदगी 173 सांपों द्वारा काटे जाने की एक खास वजह थी। वह अपने नंगे हाथों से घातक सांपों को पकड़कर उनके जबड़े खोलते थे। उनके नुकीले दांतों को रबर की झिल्ली में घुसा देते थे, जिससे ज़हर की बूँदें कांच की शीशी में गिरती थीं। एंटीवेनिम बनाने के लिए पर्याप्त ज़हर बनाने में हज़ारों बार ये काम करना पड़ता था। इसी दौरान हास्ट को सांप काट लेते थे, कई बार वह बच जाते थे लेकिन कई बार हालत खराब हो जाती थी। तो हास्ट ने इससे निपटने के लिए खुद को कोबरा के जहर की पतली मात्रा इंजेक्शन के साथ लेनी शुरू कर दी, ताकि उनका शरीर एंटी वेनम प्रतिरक्षा हासिल कर ले। इसको उन्होंने समय के साथ धीरे धीरे आगे और मात्रा में बढ़ाया। इससे फायदा ये हुआ कि उन्हें ज्यादातर सांपों के काटने से उसका कोई असर नहीं होता था। हालांकि जब बिल हास्ट ऐसा कर रहे थे तब कई डॉक्टरों ने कहा था कि वो अगर ऐसा करते रहे तो मर जाएंगे। जैसा नहीं हुआ। हालांकि 1954 में जब दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में नीले क्रेट ने उन्हें काटा तो वह मरते मरते बचे। हालांकि इस सांप के काटने के बाद कोई जीवित नहीं रहता। उल्टे 10 दिनों बाद उस सांप की ही मौत हो गई। समय के साथ हास्ट का खून ऐसा हो गया कि उनके खूब से सांप काटने वालों का इलाज हुआ। इससे दुनियाभर में 20 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में मदद मिली। वह 100 साल जीते रहे और दावा करते थे कि उनकी लंबी उम्र का असली रहस्य सावधानीपूर्वक उनके द्वारा विष की नियंत्रित खुराक लेते रहता था। वे 90 साल की उम्र होने पर भी फिट और फुर्तीले बने रहे और उसके बाद भी उनकी फुर्ती में कोई कमी नहीं आई। बिल हास्ट का असली नाम विलियम एडवर्ड हास्ट था, उनका जन्म 30 दिसंबर, 1910 को पैटरसन, न्यू जर्सी में हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र में अपना पहला सांप पकड़ा। हाई स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। फिर सांपों को पकड़ने का काम करने लगे। बाद में वह पैन अमेरिकन एयरवेज में मैकेनिक और फ्लाइट इंजीनियर बन गए। सुदामा/ईएमएस 19 जुलाई 2024