राज्य
12-Jul-2024
...


भोपाल (ईएमएस)। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावलिया मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की कालेजियम ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सात जजों के नाम की अनुशंसा की है। जल्द ही इनके नाम की अधिसूचना जारी हो जाएगी। गुरमीतसिंह संधावालिया का जन्म एक नवम्मबर 1965 को हुआ। उनकी पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई। पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने एलएलबी किया था। 1989 में वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के सदस्य बने। उनके पिता भी पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर रहे हैं। 2024 में गुरमीतसिंह संधवालिया को हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। अब वह मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश होंगे। एसजे/ 12 जुलाई 24