राज्य
10-Jul-2024
...


35 साल की महिला ने दिया 10वें बच्चे को जन्म बालाघाट(ईएमएस)। ३५ वर्षीय आदिवासी महिला ने जिला अस्पताल में दिया १० वें बच्चे को जन्म तीन बच्चों की हुई मौत, ७ जीवित बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र के मोहगांव निवासी ३५ वर्षीय आदिवासी महिला ने जिला अस्पताल में अपने १० वें बच्चे को जन्म दिया है। महिला जुगती बाई पति अकलूङ्क्षसह मरावी जिसकी १२ वर्ष की उम्र में ही शादी हो गई थी और उसने १३ वर्ष की उम्र में ही पहले बच्ची को जन्म दिया था जिसकी उम्र अभी करीब २२ वर्ष है और उसकी भी शादी हो गई है और महिला की बेटी के भी दो बच्चे है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगतीबाई को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे आशा कार्यकर्ता और परिजनों ने बिरसा अस्पताल लेकर गये। लेकिन महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां रात में महिला का डॉ. अर्चना लिल्हारे द्वारा सीजर कर प्रसव कराया गया। ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा दोनों की हालत ठीक है। इस संबंध में डॉ. अर्चना लिल्हारे ने बताया कि इतनी कम उम्र में किसी महिला को वर्तमान समय में १० बच्चे की मां बनते नहीं देखा गया है। महिला का प्रसव कराना काफी क्रिटिकल था। बच्चादानी निकालकर ही ऑपरेशन संभव था लेकिन इसमें खतरा था। जिससे जच्चा बच्चा दोनों को नुकसान न पहुंचे इसके लिये पूरी सावधानी के साथ महिला का ऑपरेशन प्रारंभ किया व बिना बच्चादानी निकाले सफल प्रसव कराया गया। उन्होंने बताया कि महिला बैगा जनजाति समुदाय की होने से उसकी व उसके पति की बिना मर्जी के नसबंदी नहीं किया जा सकता है। तीन बच्चे की हुई मौत प्रसूता जुगतीबाई की बड़ी बेटी ने बताया कि उनकी मां ने १० वें बच्चे को जन्म दिया है। जिसमें तीन बच्चे की मौत हो गई है व ७ बच्चे जीवित है। जिसमें ४ लड़की व तीन लड़के है। उन्होंने बताया कि माता-पिता दोनों मजदूरी का कार्य करते है। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार काफी गरीब है। मेरा छोटा भाई भी मजदूरी का कार्य करता है।