ट्रेंडिंग
06-Jul-2024
...


अनंतनाग (ईएमएस)। अमरनाथ यात्रा से जुड़ी एक खबर मिल रही है। ज़्यादा गर्मी की वजह से अमरनाथ में बर्फ का शिवलिंग पिघल गया है। सिर्फ 6 दिन में ही शिवलिंग पिघल गया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। शनिवार को बारिश की वजह से यात्रा रोकी गई है। प्रशासन का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से जम्मू कश्मीर में गर्मी की लहर और ज़्यादा तापमान के कारण बाबा बर्फ़ानी के पिघलने की प्रक्रिया तेज हो गई। और सिर्फ 6 दिन में बर्फ का शिवलिंग पिघल गया। यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी। जो कि 52 दिन चलेगी और 19 अगस्त को खत्म होगी। दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर शनिवार को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात से बालटाल और पहलगाम मार्ग पर रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किये हैं। पिछले साल साढ़े चार लाख लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन किए थे। आशीष दुबे / 06 जुलाई 2024