29-Jun-2024
...


सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहते है चार बॉडीगार्ड पटना (ईएमएस)। सड़कों पर कई लोगों को आपने बुलेट चलते हुए देखा होगा। लेकिन क्या कभी सोने की बुलेट चलते हुए किसी को देखा है। लेकिन हम आज आपको सोने की बुलेट के बारे में बता रहे हैं। गोल्डन कलर की चमचमाती हुई सोने की बुलेट की सारी खासियत बुलेट वाली ही है, लेकिन इसके बॉडी पर 24 कैरेट गोल्ड की परत चढ़ी है। लगभग 200 से 300 ग्राम सोने की परत चढ़ाई गई है। इसमें लगभग 13 से 14 लाख रुपए खर्च हुआ है। अब आप सोच रहे है कि इतना रईस कौन है। तब हम आपकों बता दें कि पूरे बिहार में एक ही ऐसा इंसान है, जो प्रत्यक्ष रुप से सोने के प्रति प्रेम को जाहिर करता है। उसका नाम है, प्रेम कुमार सिंह जो गोल्डन मैन ऑफ बिहार के नाम से जाने जाते हैं। प्रेम सिंह मुख्य रुप से भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। बचपन से सिंह को सोने से लगाव था। छह साल पहले सोना के प्रति प्रेम ऐसा जागा कि एक दो नहीं बल्कि 5 किलो 200 ग्राम सोना पहन कर चलने लगे। अब यह आंकड़ा 5 किलो 400 ग्राम हो गया है। गले में सोने की अलग अलग मोटी चेन, सभी उंगलियों में रिंग, कलाई पर भी आभूषण के बाद सवारी भी सोने की हो गई है। करीब 14 लाख खर्च कर प्रेम सिंह ने गोल्डन बुलेट तैयार करवाई है। 5 करोड़ से भी ज्यादा रूपए का सोना धारण किए प्रेम जब अपनी गाड़ी से उतरते हैं, तब लोगों में सेल्फी लेने के लिए होड़ मच जाती है। पेशे से सरकारी ठेकेदार और खानदान से जमींदार प्रेम बताते हैं कि शुरुआत 50 ग्राम से हुआ था लेकिन जिस तरीके से बूंद बूंद से तालाब भरता है उसी प्रकार धीरे धीरे मेरे शरीर पर गोल्ड बढ़ने लगा और आज 5 किलो 400 ग्राम हो गया। प्रेम का दावा है कि वे बिहार के पहले और देश के दूसरे गोल्ड मैन हैं। पहले स्थान पर जो है वे 7 से 8 किलो के करीब सोना पहन कर चलता है। इनका मकसद है कि एक दिन यह दूसरे स्थान से उपर उठकर पहले स्थान पर बनें। इसके लिए लगातार गोल्ड खरीदने में बढ़ोतरी करते रहते हैं। बुलेट के बाद अब सोने की पगड़ी और चश्में का निर्माण चल रहा है। गोल्डेन मैन प्रेम बताते हैं कि इस शौक को पूरा करने के लिए कमाई का अधिकत्तर हिस्सा सोना पर ही खर्च करता हूं और कोशिश है कि 8 किलो का आंकड़ा पार करूं और बिहार का यह गोल्ड मैन, देश का गोल्ड मैन बनें। उन्होंने बताया कि यह सारा गोल्ड ईमानदारी की कमाई का है। आशीष दुबे / 29 जून 2024