|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
कोरोना से जबलपुर में एक की मौत
05/08/2022
-प्रदेश में 169 संक्रमित मिले, 247 संक्रमित ठीक भी हुए
भोपाल (ईएमएस)। कोरोना संक्रमण खतरा बना हुआ है। जबलपुर में एक संक्रमित की मौत् हो गई है। इसकी पुष्टि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में हुई है। 169 नए संक्रमित भी मिले है। ये 71 सौ सैंपलों की जांच में मिले हैं। 247 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। लंबे समय बाद इतने संक्रमित ठीक हुए हैं। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1385 बची है, जो 169 संक्रमित मिले हैं उनमें से 105 को कोरोना टीके की दोनों डोज लग चुकी थी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जांच रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 49, भोपाल में 40, जबलपुर में 20, नर्मदापुरम में 10, सीहोर में 9, ग्वालियर में सात, नरसिंहपुर में पांच संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा बालाघाट, धार, डिंडोरी, गुना, हरदा, खंडवा, खरगोन, मंडला, मुरैना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सागर, शहडोल, शिवपुरी व टीकमगढ़ में भी एक से लेकर चार-चार संक्रमित मिले हैं। वहीं इंदौर में सर्वाधिक 486, भोपाल में 308, जबलपुर में 192 सक्रिय संक्रमित है। अब तक 10 हजार 758 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
यहां हो रही अनदेखी
रेलवे स्टेशनों से बड़ी संख्या में लोग आना-जाना कर रहे हैं लेकिन मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। यहां दूसरे राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनों से भी यात्री चढ़ते-उतरते हैं, जिन्हें जांच के दायरे में नहीं लिया जा रहा है। इसे यात्रियों को जांच के दायरे में लिया जाना चाहिए। सार्वजनिक चौराहों पर रेंडम जांच बंद हो गई है। त्योहार का समय है लोग बड़ी संख्या में एक से दूसरे शहरों में आना-जाना कर रहे हैं रेंडम जांच को पुन: चालू कराया जा सकता है। जो लोग पूर्व में ही कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं उन्हें सतर्कता डोज लगवाने के मैसेज आ रहे हैं जो डोज लगवाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि संक्रमण का स्तर बढ़ा तो यह अनदेखी भारी पड़ सकती है। प्रशासन को सतर्कता डोज लगवाने के लिए कड़ाई से पेश आना चाहिए।
विनोद / दशरथ / 05 अगस्त 22
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd