|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
शराब माफिया के विरूद्ध कार्यवाही जारी
18/01/2021
सागर (ईएमएस)। कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देशानुसार जिले में माफिया के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज कि कार्यवाही में गढ़ाकोटा में शराब माफिया आशिक पिता सुबराती खान का अवैध ढाबा आज प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया । विगत दिनों उसके घर से लगभग 10 लाख रूपये की अवैध शराब जप्त की गई थी। उसके द्वारा गढ़ाकोटा दमोह मुख्य मार्ग पर अवैध निर्माण कर ढाबा संचालित किया जा रहा था। आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रेहली जितेंद्र पटेल तहसीलदार कुलदीप पाराशर थाना प्रभारी सुमित शर्मा के द्वारा अवैध ढाबा को जेसीबी मशीन से धराशाई कर दिया गया । कार्यवाही के दौरान राजस्व, पुलिस, नगर पालिका और ग्राम पंचायत केकरा के कर्मचारी उपस्थित रहे।
ईएमएस/18/01/2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd