|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम
05/08/2022
बर्मिंघम (ईएमएस)। हरमनप्रीत सिंह की शानदार हैट्रिक से भारतीय पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। भारतीय टीम ने अंतिम लीग मैच में वेल्स को 4-1 से हराया। भारतीय टीम ने पहले ही मैच में घाना को 11-0 से जबकि तीसरे मैच में कनाडा को 8-0 से हराने के बाद इंग्लैंड से 4-4 से ड्रॉ खेला। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर कायम भारतीय टीम 22 से अधिक के गोल औसत के साथ पूल बी में शीर्ष पर रही और अब सेमीफाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा पर इसके लिए इंग्लैंड को अंतिम लीग मैच में कनाडा को 15-0 से हराना होगा। भारतीय टीम ने अंतिम लीग मैच में आक्रामक शुरूआत की और दूसरे क्वार्टर में ही हरमनप्रीत ने दो पेनल्टी कॉर्नरों को गोल में बदल कर मध्यांतर तक अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद हरमनप्रीत और गुरजंत सिंह ने अंतिम दो क्वार्टर में एक एक गोल करके इस बढ़त को 4-0 पहुंचा दिया। वहीं वेल्स की ओर से एकमात्र गोल चौथे क्वार्टर में जेरेथ फर्लोंग ने किया। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार छह अगस्त को खेले जाएंगे।
गिरजा/ईएमएस 05अगस्त 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd