|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
मनोरंजन
शहनाज गिल ने ठुमके लगाकर लूटी महफिल
23/06/2022
-दुल्हन बनकर स्टेज पर आई सामने
मुंबई (ईएमएस)। ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल ने ठुमके लगाकर महफिल लूट ली। शहनाज दुल्हन बनकर स्टेज पर आई तो लोगों ने दिल थाम लिया। इसका एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल ब्राइडल अवतार में रैम्प वॉक करते हुए ठुमके लगाती हुई देखी जा सकती हैं। इस दौरान वह बलां की खूबसूरत लगीं। इस वीडियो को खुद शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले खुश हो गए हैं।
आपको बता दें कि शहनाज ने अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले फैशन की दुनिया में भी डेब्यू किया। उन्होंने अहमदाबाद में एक फैशन शो में दिल्ली के फेमस फैशन डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैम्प वॉक किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में अपने डेब्यू के बारे में डिटेल्स में जानकारी देते हुए फैशन इवेंट के ऑर्गेनाइजर ,डिजानर्स सहित इससे जुड़े अन्य टीम को धन्यवाद कहा है।वह वीडियो शेयर को करते हुए कैप्शन में लिखती हैं- ”डेब्यू वॉक बहुत शानदार हुआ। सुपर टैलेंटिड डिजाइनर समंत चौहान के लिए वॉक किया। अहमदाबाद के लोगों इसे एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद।” फैंस को शहनाज का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
वहीं उनके के वीडियो पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर उनके लुक की जमकर ताऱीफें कर रहे हैं।अब वीडियो में शहनाज के लुक की बात करें तो आप वीडियो में देख सकते हैं कि खूबसूरत लाल जोड़े के साथ माथे पर बिंदी लगाए शहनाज कितनी प्यारी लग रही हैं। लाल सुर्ख लहंगे में एकदम दुल्हन जैसी दिख रही शहनाज बेहद प्यारी लग रही हैं। हैवी गोल्डन ज्वैलरी वह बेहद शानदार दिख रही है। वीडियो में शहनाज ने शानदार तरीके से एंट्री करती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में वह पहले दुल्हन बनकर स्टेज पर उतरती हैं। इसके बाद थोड़ा शर्माती हैं। आगे वीडियो में वह डिजाइनर के साथ री-एंट्री करती हैं और इस दौरान उनका रूप काफी अलग ही हो जाता है। वह रैम्प वॉक करते हुए स्टेज पर डिजाइनर का हाथ चूमते हुए डांस करने लगती हैं।
सुदामा/ईएमएस 23 जून 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd