|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
नौसेना के लिए 3.5 लाख करोड़ से पनडुब्बियां खरीदेगी सरकार
28/11/2020
नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि भारतीय नौसेना अगले दस साल में पोत और पनडुब्बियों की खरीद के 51 अरब डॉलर (3.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) के ऑर्डर निकाल सकती है। वह गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) और मझगांव डाक शिपबिल्डर्स लिमिटेड(एमडीएसएल) में संभावना विषय पर उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। नाइक ने कहा कि भारतीय नौसेना का 60 प्रतिशत से ज्यादा बजट पूंजीगत खर्च के लिए रखा गया है। इस पूंजीगत बजट का 70 प्रतिशत हिस्सा देश से खरीद पर खर्च किया गया है। इस तरह पिछले पांच साल में करीब 66,000 करोड़ रुपए की खरीद घरेलू स्तर पर की गई है।
सतीश मोरे/28नवंबर
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd