|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
ट्रेंडिंग
बुद्ध जयंती पर लुंबिनी के बाद महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचेंगे मोदी
16/05/2022
कुशीनगर (ईएमएस)। 2566 वीं त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के बाद निर्वाण स्थली कुशीनगर पहुंचकर माथा टेकेंगे। ऐसा देश की आजादी के बाद पहली बार है कि जब कोई प्रधानमंत्री जन्मस्थली से लेकर निर्वाण स्थली तक इस महत्वपूर्ण तिथि को पहुंच रहे हैं। लुंबिनी से लौटने के बाद प्रधानमंत्री कुशीनगर में कुल तीस मिनट बिताएंगे। उसके बाद विशेष विमान से वापसी की उड़ान भरेंगे। प्रधानमंत्री अपने विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 8 बजे चलकर 9.20 बजे कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 9.25 बजे पर प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर फ्लीट से लुंबिनी के लिए रवाना होंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों के भाग लेने के बाद उनका हेलीकॉप्टर फ्लीट फिर वापस शाम के चार बजकर पांच मिनट पर कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से प्रधानमंत्री 4.10 बजे पर सड़क मार्ग से 14 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचेंगे। 4.20 बजे से 4.30 बजे तक, कुल 10 मिनट में प्रधानमंत्री पूजा अर्चन करेंगे। बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढाएंगे। ध्यान करेंगे और बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान व संघदान करेंगे। 4.35 बजे फिर उनका काफिला सड़क मार्ग से होते हुए 10 मिनट के अंदर कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय पहुंच जाएगा। जहां वे अपने विशेष विमान में सवार होकर चार बजकर 50 मिनट पर रवाना हो जाएंगे।
अजीत झा/देवेंद्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/मई/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd