|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
फिर महंगा हुआ सीएनजी से गाड़ी चलाना
15/05/2022
नई दिल्ली (ईएमएस)। देश के कई हिस्सों में सीएनजी गैस की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई हैं। बढ़ी हुई कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इस तरह अब दिल्ली में सीएनजी गैस 73.61 रुपए प्रति किलोग्राम में मिलेगी। सीएनजी की कीमतों में ठीक एक महीने बाद यह बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 71.61 रुपए गई थी। दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़कर 73.61 रुपए पर पहुंच गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में गैस की खुदरा कीमत 76.17 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 80.84 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। गुरुग्राम में 81.94 रुपए प्रति किलोग्राम है। रेवाड़ी में 84.07 रुपए प्रति किलोग्राम, करनाल और कैथल में 82.27 रुपए प्रति किलोग्राम, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर की में 85.40 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा राजस्थान में अजमेर, पाली और राजसमंद में 83.88 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
सतीश मोरे/15मई
---
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd