|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
लगातार तप रहा मप्र
15/05/2022
- छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में सीवियर हीटवेव के लिए रेड अलर्ट
भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश इन दिनों तप रहा है। प्रदेश में शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार का दिन थोड़ा कम गर्म रहा। हालांकि तापमान 48 डिग्री से थोड़ा कम रहा। फिर भी गर्मी से बेचैनी बरकरार रही। सुबह से ही लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ रहा है। 11 जिलों में दिन का पारा 45 डिग्री से ऊपर तो रात का तापमान 12 जिलों में 28 डिग्री से ऊपर चल रहा है। छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में सीवियर हीटवेव के लिए रेड अलर्ट तो करीब 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। यानी इन पंद्रह जिलों में लू का प्रभाव रहेगा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में गर्म हवाएं इसी तरह आती रहेंगी। मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण अभी भी सक्रिय है, जबकि बिहार से असम और मेघालय तक पूर्व-पश्चिम ट्रफ और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन प. बंगाल क्षेत्र में तक विस्तृत है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान क्षेत्र में मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। वहीं इसके चलते मई के अंतिम सप्ताह तक मानसून आने की संभावना है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव में तीव्र लू और रीवा, सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, राजगढ़, दतिया, गुना, ग्वालियर जिलों में लू का असर दिखा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 47.6 डिग्री नौगांव-खजुराहो में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में तीव्र लू चलने की संभावना है। यहां के लिए रेल अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबल, ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में तथा नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, दमोह तथा सागर जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान शनिवार की अपेक्षा थोड़ा कम हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान नौगांव और खजुराहो में रहा। दोनों जगह 47.6, दतिया में 46.4, दमोह-सतना में 46.2, ग्वालियर-सागर में 46.1, गुना-रीवा-सीधी में 45.8, राजगढ़ में 45.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। रात के पारे की बात करें तो रात में गर्मी बढ़ी है। रायसेन में रात सबसे गर्म रही। रायसेन में 31.8, दमोह में 31.2, जबलपुर में 30.6, उमरिया में 30.4, टीकमगढ़ में 30.2, राजगढ़ में 30.1, दतिया में 29.5, भोपाल में 29.4, गुना में 29.1, सीधी में 28.6, शाजापुर में 28.4, सागर में 28.2 डिग्री तापमान रहा।
विनोद कुमार उपाध्याय, 15 मई, 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd