|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
तमिलनाडु, पुदुचेरी हो सकती है अत्यधिक भारी बारिश
30/11/2020
नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत के मौसम विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर तथा भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। अगले 36 घंटों के दौरान दबाव गहरा हो सकता है और उसके बाद इसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और 02 दिसंबर, 2020 के आसपास इसके दक्षिण तमिलनाडु तट के करीब पहुंचने की संभावना है। 01 से 03 दिसंबर, 2020 के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण रायलसीमा में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
01 से 03 दिसंबर 2020 के बीच तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में मध्यम से तेज़ आंधी के साथ बहुत तेज़ बारिश और अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, इसके 02 दिसंबर को अलावा दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। 02- 03 दिसंबर, 2020 के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप क्षेत्र में भी बादल कड़कने और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को 29 नवंबर को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर, 30 नवंबर को बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में; 01 और 02 दिसंबर को बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, तमिलनाडु और केरल के तटों पर तथा 02 और 03 दिसंबर, 2020 को लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्रों और दक्षिण पूर्व अरब सागर पर में मछुआरों को नहीं जाने की सलाह दी है। बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर तथा भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। अगले 36 घंटों के दौरान दबाव गहरा हो सकता है और उसके बाद इसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और 02 दिसंबर, 2020 के आसपास इसके दक्षिण तमिलनाडु तट के करीब पहुंचने की संभावना है।
संदीप सिंह/देवेंद्र/ईएमएस/नई दिल्ली/30/नवम्बर/2020
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd