|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप ने अमेरिकी संसद में हिंसा की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया, 20 को बाइडेन की ताजपोशी की तैयारी
13/01/2021
वॉशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में हिंसक भीड़ के घुसने की घटना की जिम्मेदार लेने से इंकार किया है। अवैध आव्रजन के खिलाफ अपने अभियान के लिए टेक्सास रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि इस घटना से मेरा कोई संबंध नहीं है। अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की 20 जनवरी को ताजपोशी होनी है।
हालांकि, उनके कार्यकाल के केवल कुछ ही दिन शेष बचे हैं और दूसरी तरफ संसद में उनके खिलाफ दूसरी बार महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। इस महाभियोग प्रस्ताव में निवर्तमान राष्ट्रपति पर अपने कदमों के जरिए छह जनवरी को ‘राजद्रोह के लिए उकसाने’ का आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि ट्रंप ने अपने समर्थकों को कैपिटल बिल्डिंग (संसद परिसर) की घेराबंदी के लिए तब उकसाया, जब वहां इलेक्टोरल कॉलेज के मतों की गिनती चल रही थी और लोगों के धावा बोलने की वजह से यह प्रक्रिया बाधित हुई। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
अनिरुद्ध, ईएमएस, 13 जनवरी 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd