|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया में बाढ़ से 176 की मौत
07/04/2021
लंदन (ईएमएस) । पिछले चार दिन में दुनिया का मौसम बदल रहा है। यूरोप में बर्फबारी तो एशियाई देशों में बारिश ने तबाही मचा दी है। तीन दिन पहले इंडोनेशिया में चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश हुई। इसके चलते बाढ़ आई और भूस्खलन जैसी घटनाएं हुईं। जिनकी चपेट में आकर 176 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 25 हजार लोग प्रभावित हैं। इस तूफान का असर सिंगापुर और उसके आसपास के द्वीपों पर भी हुआ। वहां भूस्खलन के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। दूसरी ओर, आर्कटिक की ओर से चली हवाओं का असर ब्रिटेन और स्लोवेनिया समेत यूरोप के पहाड़ी देशों में हुआ। वहां बर्फबारी के बाद तापमान गिर गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते बर्फबारी के साथ बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
सिद्वार्थ शंकर/07अप्रैल2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd