|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
मनोरंजन
अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी की हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर ढह रही कहर
18/01/2021
मुंबई (ईएमएस)। अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर कहर ढाने वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया है। समुद्र के किनारे पर तुम्हारी राह देखते हुए। इसके पहले भी जॉर्जिया ने स्विमिंग पूल के बाहर ब्लैक बिकीनी में तस्वीरें पोस्ट की हैं। जॉर्जिया इटैलियन मॉडल और डांसर हैं। वह लॉकडाउन भर घर पर रहने के बाद फिर से काम के लिए सक्रिय हो गई हैं। लॉकडाउन के दौरान जॉर्जिया अरबाज के साथ रही थीं। वे अरबाज के साथ मस्ती और कुकिंग के कई वीडियोज शेयर करती रही हैं। जॉर्जिया 2018 में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब अरबाज के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। अरबाज खान ने 2019 में इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। अरबाज और जॉर्जिया एक-दूसरे से नजदीकियां नहीं छिपाते। जॉर्जिया को अरबाज के फैमिली कार्यक्रम में भी देखा जाता है।
आशीष/ईएमएस 18 जनवरी 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd