|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
अटक गया नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार
18/01/2021
पटना (ईएमएस)। नीतीश सरकार का मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा। इस बात का ऐलान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल युनाइटेड के दफ्तर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक करने के बाद किया। बैठक के बाद जब सीएम नीतीश पार्टी दफ्तर से निकले तो मीडिया ने उनसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल पूछा इसपर उन्होंने कहा, मंगलवार को यह नहीं होगा, लेकिन जल्द होगा।
दरअसल अभी तक यह अटकलें तेज थी कि मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। सोमवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू दफ्तर पहुंचे तो सूत्रों के हवाले से खबर आई कि वो इसपर (मंत्रिमंडल विस्तार) यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस पर चर्चा करने आए हैं।
बता दें कि रविवार की शाम बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल और राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने एक अणे मार्ग जाकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इनके बीच लगभग चालीस मिनट तक बैठक चली थी। बाद में सीएम आवास से बाहर निकलने पर जायसवाल ने मंत्रिमंडल विस्तार या मंत्रियों की सूची को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले। उन्होंने कहा था कि यह एक औपचारिक मुलाकात है। साथ ही उन्होंने मीडिया को सोमवार सुबह तक का इंतजार करने को कहा था। इससे यह कयास लगाए जाने लगे थे कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्दी हो सकता है।
बता दें कि वर्तमान में नीतीश सरकार में 13 मंत्री शामिल हैं, विस्तार के बाद 23 और मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश है। अगर नीतीश की पिछली सरकार को देखें तो उसमें मुख्यमंत्री समेत कुल 35 मंत्री थे।
विनोद कुमार उपाध्याय, 18 जनवरी, 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd