|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
ज़रा हटके
गूगल मैप बताएगा किस सड़क पर कितने पड़ेंगे टोल नाके, कितना लगेगा चार्ज
20/06/2022
नई दिल्ली (ईएमएस)। गूगल ने अपने गूगलमैप पर एक नया फीचर शुरू किया है। इसकी खास बात यह है कि इससे नेविगेट करते समय यूजर पता लगा सकते हैं कि किस टोल टैक्स पर कितना भुगतान करना होगा। इस फीचर को एंड्रॉइड और आईओएस दोनों एप्लिकेशन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल ने सबसे पहले इस साल की शुरुआत में अप्रैल में टोल फीचर को शुरू करने की घोषणा की थी। इसमें आसानी से रोड पर आने वाले टोल और टोल पर लगने वाला चार्ज देखा जा सकता है। इसके अलावा, अगर कोई टोल से बचना चाहता है, तो एक ऐसा फीचर भी है जो यूजर को टोल से बचें का उपयोग कर यात्रा कर सकता है।
सबसे पहले पॉपुलर मैप्स एप्लिकेशन्स ने यूजर्स को ट्रिप के दौरान आने वाले टोल के बारे में जानकारी देना शुरू किया था। हालांकि, इसमें टोल टैक्स के बारे जानकारी नहीं मिलती थी। नए अपडेट के साथ गूगल मैप्स में अब यह सब देखा जा सकता है। गूगल के अनुसार, यह फीचर अमेरिका, भारत, जापान और इंडोनेशिया में लगभग 2000 टोल सड़कों पर आईओएस और एन्ड्रायड ऐप्स में उपलब्ध है। इसमें जल्द ही अन्य देशों को भी शामिल किया जाएगा। इस बीच इस साल की शुरुआत में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने एंड्रॉइड ऑटो फॉर फोन स्क्रीन ऐप को हटा दिया है, जो एक वर्ज रिपोर्ट के अनुसार इन-ऐप पॉप-अप संदेश के माध्यम से काम करता है। हालांकि, इस कदम का पहले से ही अनुमान था, जब कंपनी ने पहले 2021 में नए एंड्रायड 12 डिवाइस से एंड्रायड आटो फार फोन स्क्रीनर ऐप को हटा दिया था।
अनिरुद्ध/ईएमएस 20 जून 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd