|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
कोरोना ने फिर बढ़ाई रफ्तार, देश में 24 घंटे में मिले 20551 मरीज, 70 ने दम तोड़ा
05/08/2022
नई दिल्ली (ईएमएस)। महामारी कोरोना वायरस रुक-रुक कर अपना प्रकोप दिखा रहा है देश में एक बार फिर इसके वायरस ने अपना संक्रमण तेज कर दिया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 20 हजार 551 नए केस मिले हैं। कोविड संक्रमण से 70 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 26 हजार 600 हो गई है। बीते दिन कोरोना से 21 हजार 595 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी कोविड एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 35 हजार 364 है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 5.14 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,114 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 2,05,59,47,2 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, अब तक कुल 4 करोड़ 34 लाख 45 हजार 624 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 44 लाख 47 हजार 710 संक्रमित मिल चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले के नवोदय विद्यालय के 54 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इन संक्रमितों में 2 स्टाफ के साथ 54 स्टूडेंट्स हैं। गुरुवार को जिले में कुल 35 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी, जिसमें 20 से अधिक संक्रमित मरीज इसी विद्यालय से मिले। स्कूल परिसर में ही आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत रहाटे ने कहा कि कुछ दिन पहले कुछ बच्चे संक्रमित पाए गए, जिसके बाद लगातार सभी की जांच कराई गई, जिसमें 56 संक्रमित मिले हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा यानी 1849 केस मिले थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में ये आंकड़ा घटकर 830 हो गया। हिमाचल में सोमवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही चार राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मेघालय में पॉजिटिविटी रेट 16 फीसदी के पार पहुंच गया।
हिमाचल प्रदेश कोरोना के 859 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 17.39 फीसदी के पार पहुंच गया। इसके चलते शिमला के आईजीएमसी में एक बार फिर ऑपरेशन कराने से पहले कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ अब सिर्फ एक ही परिजन रह पाएगा। वार्डों में मरीज से मिलने के दौरान परिजनों को उचित दूरी बनाकर रखनी होगी। मास्क पहनना होगा। कोरोना नियमों का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण की दर प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में यह दर 11.64 से बढ़कर 11.84 हो गई है। इसके कारण नए मामलों में भी वृद्धि हुई है। एक दिन में 2202 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में चार मरीजों की मौत भी हुई है। इस दौरान 1660 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विपिन/ ईएमएस/ 05 अगस्त 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd