|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
जिला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने की भू- माफिया के भवन के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई
12/01/2021
बरमान में 15 हजार 426 वर्ग फ़ीट भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को किया मुक्त
नरसिंहपुर (ईएमएस)। जिले में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई निरन्तर की जा रही है। मंगलवार को बरमान कलां में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कलेक्टर श्री वेद प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह की मौजूदगी में की गई। बरमान में राव चंद्र प्रताप सिंह द्वारा 15 हजार 426 वर्ग फ़ीट पर अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर बनाए गए भवन को राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन की टीम ने मिलकर ज़मींदोंज किया। इस भूमि की क़ीमत लगभग 6 करोड़ रूपये एवं भवन की क़ीमत करीब एक करोड़ रूपये आंकी गयी है।
राव चंद्रप्रताप सिंह लोधी पिता राव नेतराम सिंह लोधी निवासी बरमान सट्टा,जुआ जैसी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। आरोपी राव चंद्रप्रताप सिंह लोधी के विरूद्ध पूर्व में पंजीबद्ध किए गए अपराध का विवरण निम्नानुसार है:-
प्रार्थी दीपक पिता उत्तमचंद धुरा निवासी बरमान की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 223/2004 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज।
अपराध क्रमांक 39/2006 धारा 4 (क) सट्टा एक्ट का प्रकरण दर्ज।
प्रार्थी राजीव ठाकुर पिता धनश्याम ठाकुर निवासी बरमान की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 81/2010 धारा 294, 323, 506, 147 भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया है।
अपराध क्रमांक 248/2010 धारा 4 (क) जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज।
अपराध क्रमांक 281/2010 धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं 109 भादवि का प्रकरण दर्ज।
प्रार्थी विमलेश पटेल पिता हरीश चंद पटेल निवासी बरमान की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 131/2011 धारा 294, 353, 189 एवं 506 भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसके अतिरिक्त आरोपी राव चंद्रप्रताप सिंह लोधी के विरूद्ध वर्ष 2010 में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर इस्तगाशा क्रमांक 412/2010 धारा 107, 116 (3) जा. फौ. एवं इस्तगाशा क्रमांक 08/2011 धारा 110 जा.फौ. कायम किया गया है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीएम राधेश्याम बघेल, एसडीओपी श्रीमती महंती मरावी, तहसीलदार पंकज मिश्रा, करेली थाना प्रभारी अनिल सिंघई, बरमान चौकी प्रभारी अनिल भगत, पुलिस अधिकारियों के साथ- साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
धर्मेन्द्र, 12 जनवरी, 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd