|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
आईपीएल में 99 रन पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज हैं विराट
06/04/2021
मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल के 14 वां सत्र आगामी नौ अप्रैल से शुरु हो रहा है। आईपीएल में एक बार फिर रोमाचक बल्लेबाजी देखते के लिए क्रिकेट प्रशंसक बेकरार हैं हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को ये मुकाबले टीवी पर ही देखने होंगे। आईपीएल में नर्वस नाइंनटीज का शिकार अबतक चार बल्लेबाज हुए हैं। आईपीएल में केवल एक रन से शतक नहीं बना पाने वाले इन बल्लेबाजों में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी शामिल हैं।
विराट आईपीएल में 99 रन पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वह साल 2013 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे और अपना पहला शतक नहीं बना पाए थे। इसके बाद विराट को अपना पहला शतक बनाने के लिए 2 साल का इंतजार करना पड़ा। साल 2016 में उन्होंने एक ही सीजन में 4 शतक लगाकर रिकॉर्ड बना दिया। ये बल्लेबाज आईपीएल में 99 रन पर आउट हुए हैं।
99- विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2013
99- पृथ्वी शॉ बनाम कोलकाता नाईट राईडर्स, 2019
99- ईशान किशन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2020
99- क्रिस गेल बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2020 ।
गिरजा/ईएमएस 06अप्रैल 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd