|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
भारत में 24 घंटों में कोरोना के 31 हजार नए केस
01/12/2020
नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत कोरोना जैसे गंभीर वायरस से बुरी तरह जूझ रहा है, लेकिन संक्रमण के घटते दैनिक मामले कई बार बड़ी राहत दे रहे हैं। बीते 24 घंटों में सामने आए केस की बात करें तो 31,118 नए मामलों के साथ, भारत में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 94,62,810 हो गए हैं। वहीं 482 नई मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 1,37,621 हो गया है। इसके अलावा भारत में फिलहाल कोरोना के 4,35,603 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 41,985 नई रिकवरी के साथ 88,89,585 लोग अब तक घर जा चुके हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी आने से रिकवरी दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गई और यह 93.61 फीसदी रह गई है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.90 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.46 फीसदी पर बनी हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 1.28 करोड हो गई है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 38.86 लाख मामले पीछे चल रहा है।
भारत ने देश में संक्रमण फैलने के बाद लगभग 6 महीने तक दैनिक नए कोविड-19 मामलों को बढ़ते देखा है। दैनिक नए मामलों की संख्या 10 सितंबर को 100,000 के निशान से कम थी (जब 99,181 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे)। इसके बाद अक्टूबर के अंत तक दैनिक नए मामलों में कमी का रुझान कम हो गया और दैनिक नए मामले स्थिर हो गए। इस सप्ताह के शुरू में दैनिक नए मामलों में काफी कमी आई, मुख्य रूप से सप्ताहांत में किए गए परीक्षणों की संख्या में कमी के कारण।
अजीत झा/देवेंद्र/ईएमएस/नई दिल्ली/01/दिसम्बर/2020
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd