|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
ज़रा हटके
ठंड के मौसम में किशमिश का सेवन होता है लाभदायक
01/12/2019
नई दिल्ली (ईएमएस)। किशमिश का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन इसका सेवन अगर ठंड में किया जाए तो ये ज्यादा लाभदायक होता है। बता दें कि ठंड के मौसम में किशमिश का सेवन करने से कब्ज, एनीमिया, दुबलापन और शारीरिक कमजोरी जैसी गंभीर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इससे वजन भी संतुलित रहता है। साथ ही आंख, दांत और हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं। इसका सेवन ठंड के दिनों में करने से शरीर स्वस्थ रहता है। किशमिश के सेवन से उसके अंदर मौजूद फाइबर हमारी आंतों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे हमारा पाचन तंत्र सही रहता है। साथ ही शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलती है क्योंकि इसमें ग्लुकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है जो हमारे शरीर को ताकतवर बनाता है। किशमिश में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में आपकी मदद करता है। किशमिश त्वचा में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे त्वचा चमकदार और सुंदर दिखाई देने लगती है। किशमिश के सेवन से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिये किशमिश का सेवन रोजाना करना चाहिए। प्रतिदिन दूध में 12 से 14 किसमिस को अच्छे से उबाल लें और रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करें, जिससे आप काफी स्वस्थ रहेंगे। प्रोनोलिक फाइटोन्यूट्रीएंट्स जो कि अपने जीवाणुनाशक, एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंस गुणों के लिए जाना जाता है। यह तत्व किशमिश में काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो बुखार में काफी लाभकारी होती है।
ज्योति/ईएमएस 01 दिसंबर 2019
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd