|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
ज़रा हटके
सर्जरी करवाकर पहले बनी पुरुष, अब फिर से बनी महिला
14/05/2022
-अमेरिका का यह अनूठा मामला
लंदन (ईएमएस)। अमेरिका से यहां एक महिला जो पहले पुरुष बनना चाहती थी। उसने उसके लिए सर्जरी करवाई। कई सारी सर्जरी होने के बाद, कई वर्ष लगने के बाद वो पुरुष बनी। लेकिन अब वो फिर से महिला बनना चाहती है। आज हम आपको इसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों उसने ऐसा मुश्किल फैसला लिया और किस तरह से उसे दिक्कतें आई और अब आगे उनका क्या प्लान है। इस महिला का नाम आलिया इस्माइल है। वो अमेरिका के मिशिगन की रहने वाली हैं। छह वर्षों तक के मुश्किल प्रोसेस के बाद वो एक महिला से पुरुष बनी थी। लेकिन अब वो फिर से महिला बनना चाहती हैं।
ऐसा वो इसलिए करने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी नई पहचान उनके साथ न्याय नहीं कर रही है और उनके व्यक्तित्व को पूरी तरह से बयां नहीं कर पा रही है। आलिया को 18 साल की उम्र में इस बात का अहसास हुआ था कि वो अपनी बॉडी के साथ कंफर्टेबल नहीं हैं। वो पुरुषों की तरह से रहने लगी, उनकी तरह से कपड़े पहनने लगी। 20 साल की उम्र में उन्होंने मेडिकल के सहारे से अपने शरीर में बदलाव करवाने शुरू कर दिए। वो हार्मोंस लेने लगी ताकि उनकी बॉडी में टेस्टोस्टेरोन (पुरुषों के शरीर में बनने वाला सेक्स हार्मोन) का लेवल बढ़ जाए।27 साल की उम्र में उन्होंने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया। उन्होंने अपना नाम ईसा रख लिया। अगस्त 2015 में उन्होंने फिर से एक डबल सर्जरी करवाई। धीरे-धीरे वो पुरुष बन चुकी थी।
उन्हें इस बात का अहसास होने लगा कि वो अपनी बॉडी के सहज नहीं महसूस कर पा रही हैं। फरवरी 2021 में उन्होंने मेल हार्मोंस लेने पूरी तरह से बंद कर दिए। उन्होंने फिर से अपनी पुरानी पहचान में वापस जाने की ठानी। यानी अब पुरुष से वो फिर से महिला बनने की ठान चुकी थीं। उन्होंने बताया, 'जब मैं अपने परिवार के सामने पहली बार गे बनकर सामने आई थी तो यह उनके लिए भी स्वीकार करना काफी आसान था। मेरी मां मेरी भावनाएं समझ रही थी।'वो बताती हैं, 'यह मेरी लाइफ का एक तरह से कुछ सिखाने वाला टाइम था। इसके जरिए ही मैं खुद को जान पाई। मेरे परिवार मेरी फीलिंग्स के दौरान न्यूट्रल था। वो जानते थे कि मैं जिंदगी के अनजान रास्ते पर चलने के लायक हूं। और उन्हें मेरी सच्चाई पर गर्व है। अब मैंने हार्मोंस लेने बंद कर दिए हैं। मेरा कुछ भी करने का प्लान नहीं है। पर मुझे इतना पता है कि भविष्य में बहुत सारी चीजें बदलेंगी।'
आलिया बताती हैं कि बहुत से लोगों ने उनके साथ अपने सेक्स चेंज को लेकर और सेक्स से जुड़ी पहचान को लेकर मसले शेयर किए हैं। वो इसपर अपनी राय देने से कभी गुरेज नहीं करती। उनका मानना है कि अपनों पर और अपने पर विश्वास करना चाहिए, जिंदगी के कई मुश्किल रास्ते इससे ही आसान हो जाते हैं। मालूम हो कि आज मेडिकल साइंस के कारण कुछ भी लगभग मुमकिन सा ही लगता है। यहां तक कि एक महिला पुरुष बन सकती है और पुरुष को महिला बनाया जा सकता है। इसका एक प्रोसेस है।
सुदामा/ईएमएस 14 मई 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd