|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
टी20 विश्व कप में गेल के नाम है सबसे ज्यादा छक्के
05/08/2022
मुम्बई (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्वकप में कई नये रिकार्ड बन सकते हैं। विश्व कप को लेकर सभी टीमों की तैयारियों जारी हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के अलावा , इंग्लैंड , भारत और पाकिस्तान के इसमें खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उम्मीदें जतायी जा रही हैं। इन सभी टीमों के पास कई आक्रामक खिलाड़ी हैं।
टी20 विश्व कप क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने विश्व कप में अब तक 33 मैचों में 965 रन बनाए हैं। इस दौरान इस बल्लेबाज ने 78 चौके और 63 छक्के लगाये हैं। वहीं विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह हैं। युवराज ने टी20 विश्व कप के 31 मैचों में कुल 593 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 38 चौके और 33 छक्के लगाये हैं। वहीं तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 33 मैच खेलते हुए 847 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 80 चौके 31 छक्के लगाये हैं। वहीं चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आते हैं। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप में 30 मैचों में 80 चौके एवं 31 छक्के लगाकर कुल 762 रन बनाये हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन आते हैं। वॉटसन ने 24 मैच खेलते हुए 537 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 41 चौके और 31 छक्के लगाये। छठवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज ए एबी डिविलियर्स का नाम आता है। डिविलियर्स ने अफ्रीकी टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में 30 मुकाबले खेलते हुए 717 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 51 चौके एवं 30 छक्के लगाये हैं।
गिरजा/ ईएमएस 05अगस्त 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd